सोमवार, 8 मार्च 2010

दो बसों की टक्कर में 12 की मौत

दो बसों में आमने सामने हुयी भीषण भिडंत में १२ लोगों की मौत हो गयी जबकि ३४ लोग घायल हो गये हैं। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है व घायलों को फिरोजपुर व फरीदकोट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर फाजिलका रोड पर गांव मामू जोहिया के पास यह दर्दनाक हादस हुआ है। तेज गति से आ रहीं दो प्राईवेट बसों की आमने सामने की भीषण टक्कर हो गयी। ६ लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गयी जबकि ६ अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजपुर के डिप्टी कमिश्नर कमल यादव मौके पर पहुंच गये है। उनके अनुसार एक बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरे की हालत गम्भीर है। बस की छत पर बैठे लोग भी इस दुर्घटना का शिकार हो गये हैं। दोनों बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। घायलों को फिरोजपुर व फरीदकोट के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

बुधवार, 3 मार्च 2010

महिला हेल्प लाइन कलेंडर का विमोचन

भारत विकास परिषद दोणशाखा देहरादून द्वारा होली मिलन समारोह व अन्तर्राष्टीय महिला दिवस १००वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में हैल्पलाइन का विमोचन मुख्य अतिथि हरंबस कपूर, विशिष्ठ अतिथि विनोद चमोली, व पूर्व आईजी एसएस कोठियाल ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शरुआत करते हुए मुख्य अतिथि विस अध्यक्ष कपूर ने कहा इस प्रकार के कार्यक्रम को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में आयोजित किया जाना चाहिए ताकि इससे महिलाओं को प्रमोट मिलता रहे उन्होंने होली के लिए सभी को शुभकामनाएं दी, व सशक्त महिला हैल्पलाईन कैलेण्डर के विमोचन पर सबकों बधाई दी। मेयर विनोद चमोली ने अपने द्वारा किये गये कार्यो का व्याख्यान करते हुए देहरादून के विकास के बारे में जानकारी दी। शाखा अध्यक्ष अरुणा अदलखा ने इस मौके पर कहा कि वे अपनी परिकल्पना का आधार नारी के श्रेष्ठ चरित्र व शक्तियों को मानती हंू।
कार्यक्रम में बारह जाकरुक महिलाओं को व सशक्त बहिनें तत्पर है महिला सशक्तिकरण को इन्हें सम्मानित किया गया। जिनमें सविता कपूर, डा.अन्नपूर्णा, शुभा वर्मा, भारती पाण्डे, मधु मारवाह, नीलम सेगल, वीना अग्रवाल, कुसुमलता शर्मा, सोनल वर्मा, सोनिया बंसल, रानू बिष्टï व कवित्री सावित्री काला को उनकी श्रेष्ठ कविताओं के लिए सम्मानित किया गया। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गयी। व कार्यक्रम का संचालन सोनल वर्मा ने किया।